Table of Contents
अखरोट क्या हैं?
अखरोट जुग्लंस जीनस के पेड़ से प्राप्त प्राप्त होते हैं। वे एक मोटी लकड़ी वाले खोल में पड़े हुआ इकलौते बीज वाले फल हैं। भले ही ये स्वाद में कडवे होते हैं लेकिन ये एंटीऑक्सीडेंट और प्रोटीन से भरपूर होते हैं जोकि कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ देते हैं। अखरोट को आहार में आसानी से शामिल किया जा सकता है क्योंकि इन्हें चबाकर या किसी भी पकवान में मिलाकर खाया जा सकता है|
अखरोट के पौष्टिक गुण
- फैटी एसिड से भरपूर (ओमेगा-3 और ओमेगा-6)
- विटामिन युक्त(सी, बी 6, नियासिन)
- खनिजों से समृद्ध (कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक, फॉस्फोरस, पोटेशियम, आदि)
- फाइबर का स्रोत
- एंटीऑक्सीडेंट गुण युक्त
Also Read About: kismis|khajoor|pista
अखरोट के लाभ –
अखरोटों में अन्य आवश्यक खनिज होते हैं जैसे फाइटोस्टेरोल, बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और ज़ीएक्सैंथिन जो दिल के काम करने को बेहतर बनाता है। यह मेटाबोलिज्म को भी बढ़ावा देता है, सूजन को कम करता है और नींद को नियमित करता है।
मधुमेह पर नियंत्रण
अखरोट में पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैट की उच्च मात्रा होती है जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को बढने नहीं देती| ऑस्ट्रेलिया के वोलोंगोंग विश्वविद्यालय के गिलन एल. जे. ने कहा है कि खाने में अखरोट को शामिल करना टाइप-2 मधुमेह के खतरे को कम कर देता है। नाश्ते में प्रतिदिन 2-3 अखरोट लिए जा सकते हैं।
हड्डियों का स्वास्थ्य बढाये
अखरोट में मौजूद जरूरी फैटी एसिड हड्डियों को ताकत देते हैं और हड्डियों में कैल्शियम का चूषण तेज़ कर देते हैं| जिसकी वजह से हड्डियाँ मजबूत बनती हैं| सुबह के नाश्ते में 3-4 अखरोट लिए जा सकते हैं या फिर दोपहर में उन्हें चबाकर भी खाया जा सकता है|
सूजन कम करे
अखरोट में फाइटोकेमिकल और पॉलीफेनोलिक यौगिक होते हैं जो शरीर में सूजन को कम कर देते हैं। अखरोट आपके दिमाग के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करता हैं और कैंसर की कोशिकाओं के विकास को रोक देता हैं। शाम के स्नैक्स में 3-4 अखरोट खाएं या रात के खाने के बाद उठने वाली भूख को रोकने के लिए भी इनका उपयोग कर सकते हैं।
शारीरिक वजन नियंत्रित रखे
अखरोट में फाइबर अधिक मात्रा में होता है जो भूख को नियंत्रित करता है। ऑस्ट्रेलिया के वोलोंगोंग विश्वविद्यालय के एलिसन मार्टिन ने कहा है कि एक दिन में 30 ग्राम अखरोट का सेवन करने से वजन कम हो जाता है|
स्वस्थ दिल बनाए रखे
अखरोट में एमिनो एसिड होते हैं जो आपके शरीर में कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों और खून के थक्के जमने से रोकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी बनाए रखते हैं| दिल की बीमारियों को होने से रोकने के लिए सुबह या शाम के नाश्ते में 3-4 अखरोट लेना लाभप्रद हो सकता है|
त्वचा की देखभाल
अखरोट में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढाने में मदद करते हैं। यह आपकी त्वचा से हलकी लकीरों, शिकनों और झुर्रियों को कम करता है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मुहांसों के फूटने और दाने होने से रोकता है। आप किसी भी तेल के साथ 2-3 अखरोट मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं और इसे त्वचा (चेहरे, हाथ और गर्दन) पर प्रयोग कर सकते हैं।
बालों की देखभाल
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं जो बालों को मजबूत करके बाल गिरने से बचाते हैं| अखरोट में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण डैंड्रफ़ का इलाज करने में मदद करते हैं। किसी भी तेल के साथ 2-3 अखरोट मिलाकर बालों की जड़ों में लगायें|
Also Read About: meve |khubani|badam
अखरोट का उपयोग कैसे करें?
- अखरोट को बारीक टुकड़ों में काटकर अनाज में मिलाएं|
- अखरोट में दालचीनी और शहद को मिलाकर इसका मक्खन बनाएं|
- सुबह 2-3 कच्चे अखरोट खाएं|
साइड इफेक्ट्स और बचाव
अखरोट 100% प्राकृतिक हैं और इनका कोई नुक्सान नहीं है। ये फाइबर से भरपूर होते हैं तो इनका अत्यधिक सेवन पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है|
कहाँ से खरीदें?
अखरोट दिमाग के लिए भोजन के रूप में जाने जाते हैं क्योंकि ये नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
आप यहाँ से 100% शुद्ध अखरोट खरीदकर पैसे भी बचा सकते हैं: