Table of Contents
- 1 भारत की 10 सर्वश्रेष्ठ बी.बी क्रीमों की सूची
- 2 1. मेबेलिन क्लियर ग्लो शाइन फ्री क्लियर बी.बी क्रीम
- 3 2. गार्नियर बी.बी क्रीम
- 4 3. डेबोरा मिलानो बी.बी क्रीम
- 5 4. क्लिनिक ऐज डिफेंस बी.बी क्रीम
- 6 5. बॉडी शॉप आल इन वन बी.बी क्रीम
- 7 6. मयबेलिन क्लियर ग्लो बी.बी क्रीम
- 8 7. पोंड्स वाइट ब्यूटी बी.बी क्रीम
- 9 8. बॉबी ब्राउन बी.बी क्रीम
- 10 9. गार्नियर स्किन रीन्यू मिरेकल बी.बी क्रीम
- 11 10. क्लेरिनस बी.बी स्किन परफेक्टिंग क्रीम एस.पी.एफ़-25
बी.बी क्रीम एक ऐसा टिंटेड मॉइस्चराइज़र है जिसके यू.वी संरक्षण और दाग-धब्बों से छुटकारा जैसे कई लाभ हैं| यह एक ही क्रीम बहुत सारी चीज़ों के लिए उपयोग की जा सकती है जैसे मॉइस्चराइजर, फाउंडेशन, कंसीलर, प्राइमर और सनस्क्रीन इत्यादि|
भारत की 10 सर्वश्रेष्ठ बी.बी क्रीमों की सूची
1. मेबेलिन क्लियर ग्लो शाइन फ्री क्लियर बी.बी क्रीम
यह सौंदर्य बाम स्टिक के रूप में मिलता है और विशेष रूप से संयुक्त और तैलीय त्वचा के लिए उपयोग किया जाता है। इस बी.बी क्रीम की बनावट अनोखी है। यह दिखाई देने वाले रोम-छिद्रों की उपस्थिति को कम करके मामूली खामियों को छुपाता है।
पक्ष में
- इसकी पैकेजिंग सुविधाजनक और यात्रा के अनुकूल है
- मूल्य किफायती है
- मुहांसों के फूटने का कारण नहीं है
- मैट फिनिश में आता है
विपक्ष में
सूखी त्वचा वाली महिलाओं को को प्रयोग करने के लिए साथ में एक मॉइस्चराइज़र की जरूरत पड़ती है|
और पढो: बेस्ट फेस पैक टैन हटाने के लिए | क्लींजिंग मिल्क
2. गार्नियर बी.बी क्रीम
गार्नियर बी.बी क्रीम त्वचा को एक जैसी टोन तो देती ही है साथ ही त्वचा को मध्यम कवरेज भी देती है इसलिए इसे दैनिक रूप से लगाना सही होता है। इसमें एस.पी.एफ़-24 भी है जो सूर्य से मध्यम संरक्षण देता है। इस क्रीम का असर लगभग 6 से 8 घंटे के लंबे समय तक रहता है और काफी हद तक तेल को नियंत्रित कर लेता है।
पक्ष में
- विटामिन सी और बादाम के सत्त से युक्त यह त्वचा की चमक बढाती है
- त्वचा की लाइनों और अन्य समस्याओं को कम करती है
- त्वचा को पोषण देकर इसे नरम, चिकना और मुलायम बनाती है
- इसकी खुशबू अच्छी है जो ताजा और आरामदायक है
विपक्ष में
इसका केवल एक ही शेड मिलता है
3. डेबोरा मिलानो बी.बी क्रीम
यह अद्भुत क्रीम पांच रंगों में मिलती है जैसे फेयर, बेज, सैंड, पीच और एम्बर। इसकी आश्चर्यजनक पैकेजिंग इसे अन्य बी.बी क्रीमों से ऊपर बनाती है। यह त्वचा की अपूर्णता को कम करती है, त्वचा की टोन एक जैसा करती है, त्वचा को मॉइस्चराइज करती है, त्वचा को पोषण देती है और यू.वी किरणों से सुरक्षा देती है।
पक्ष में
- यह 5 रंगों में मिलती है
- यह त्वचा की लालिमा पर भी काम करती है
- यात्रा पर ले जाने के लिए सही है
- त्वचा को एक जैसी टोन देती है
- यू.वी किरणों से सुरक्षा करती है
विपक्ष में
- शुष्क त्वचा वाले लोगों को इसके साथ मॉइस्चराइज़र का उपयोग करना जरूरी है
- अन्य बी.बी क्रीम की अपेक्षा महंगी है
4. क्लिनिक ऐज डिफेंस बी.बी क्रीम
2011 की शुरुआत में भारत में बी.बी क्रीम लॉन्च करने वाली क्लिनिक पहली कंपनी थी। उनकी बी.बी क्रीम प्राकृतिक घटकों से युक्त है और एंटीऑक्सिडेंट होने का भी दावा करती है। यह लाल रंग के निशानों और दाग-धब्बों को प्रभावी ढंग से छुपाती है।
पक्ष में
- इसमें बहुत सारे प्राकृतिक सत्त हैं
- यह प्राइमर के रूप में काम करता है और मेकअप को लंबे समय तक बनाए रखती है
- इसे डे क्रीम के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं
- यह टेनिंग रोकती है
- इसमें एस.पी.एफ़-30 भी है
विपक्ष में
- इसके केवल तीन रंग हैं
- इसमें बी.बी क्रीम की सभी विशेषताएं नहीं है
- यह बनावट में गाढ़ी है
और पढो: बेस्ट डायमंड फेशिअल किट
5. बॉडी शॉप आल इन वन बी.बी क्रीम
यह बी.बी क्रीम सुपर मॉइस्चराइजिंग है जो रूखी त्वचा वाली सुंदरियों के लिए एक वरदान है। इसकी बनावट बेहद हलकी है और यह त्वचा को हलकी कवरेज देती है। लेकिन यह बी.बी क्रीम तैलीय त्वचा के लिए सही नहीं है क्योंकि यह बहुत सारा तेल छोडती है।
पक्ष में
- इसकी बनावट अच्छी है
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल है
- यह क्रीम सूखने वाली नहीं है
विपक्ष में
अन्य बी.बी क्रीमों की तुलना में महंगी है
6. मयबेलिन क्लियर ग्लो बी.बी क्रीम
इस बी.बी क्रीम की बनावट हलकी है जो त्वचा में जल्दी अवशोषित हो जाती है और त्वचा को हाइड्रेटेड टोंड और गोरा रखती है। यह त्वचा को प्रभावी ढंग से मॉइस्चराइज करती है|
पक्ष में
- यह त्वचा का रंग एक जैसा करती है
- इसकी खुशबू हलकी, सुखद और फलों जैसी है
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल है
- किफायती और आसानी से मिलने वाली है
- यह रोम-छिद्र बंद नहीं करती और मुहांसों के फूटने का कारण नहीं होती
विपक्ष में
- इसके शेडस सीमित हैं
- पैराबेन युक्त है
7. पोंड्स वाइट ब्यूटी बी.बी क्रीम
यह बी.बी क्रीम अन्य बी.बी क्रीमों से थोड़ी अलग है क्योंकि कंपनी दावा करती है कि इस बी.बी+ और गोरेपन की क्रीम दोनों का लाभ मिलता है। यह न केवल त्वचा को तुरंत कवरेज देती है बल्कि त्वचा के रंग को हल्का करके प्राकृतिक चमक देने में भी मदद करती है।
पक्ष में
- यह त्वचा को बहुत अच्छी तरह से एक जैसी टोन देती है
- इसकी पैकेजिंग यात्रा के अनुकूल है
- एस.पी.एफ़ 30PA ++ रेटिंग है
- त्वचा पर सफेद अवशेष नहीं छोड़ती
विपक्ष में
यह त्वचा की सभी अपूर्णताओं और डार्क सर्कल को कवर नहीं करती
यह केवल एक ही शेड में मिलती है
8. बॉबी ब्राउन बी.बी क्रीम
इसमें सभी प्रकार की त्वचा की टोन के लिए शेड होते हैं| बी.बी क्रीम के लिए हर प्रकार के विकल्प में बॉबी ब्राउन का नाम ही काफी है। यह यू.वी और यू.वी.बी दोनों तरह का संरक्षण देता है और दिन के दौरान भी आपको पर्याप्त कवरेज देता है।
पक्ष में
- इसकी बनावट हलकी क्रीमी है जो फैलने में आसान है
- इसमें एस.पी.एफ़ 35 है
- इसमें एंटीऑक्सीडेंट और त्वचा की मरम्मत करने की भी सामग्री है
- यह त्वचा की लाली को प्रभावी रूप से कवर करती है
- नोजल वाली ट्यूब होने की वजह से प्रयोग करने में आसान है
विपक्ष में
- तेल नियंत्रण के लिए अच्छी नहीं है
- आसानी से नही मिलती
9. गार्नियर स्किन रीन्यू मिरेकल बी.बी क्रीम
इस त्वचा परफेक्टर बी.बी क्रीम में एस.पी.एफ़-15 में दोनों मौजूद हैं, इसलिए यह त्वचा के निर्जलित होने लिए गेटोरेड की तरह है। इसका हल्का फार्मूला मामूली खामियों को भी कवर करता है, त्वचा की सूखी जगहों पर इसे लगाना आसान है और इसे लगाने पर वास्तव में अच्छा लगता है।
पक्ष में
- त्वचा को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करता है
- इसकी खुशबु बड़ी अच्छी है
- आसानी से मिल जाती है
विपक्ष में
- त्वचा के निशान कवर नहीं करती
- केवल दो रंगों में में ही मिलती है
10. क्लेरिनस बी.बी स्किन परफेक्टिंग क्रीम एस.पी.एफ़-25
इस क्रीम को “तुरंत सौंदर्य परिणाम पाने के लिए एक त्वरित और उपयोग में आसान उत्पाद” के रूप में जाना जाता है और यह सुस्त, थकी हुई त्वचा को दोबारा जीवित करने के लिए सनस्क्रीन की सुरक्षा प्रदान करती है।
पक्ष में
- लगाने में आसान है
- इसमें एस.पी.एफ़-25 है
- इसकी सुगंध परेशान नहीं करती
विपक्ष में
- यह सीमित रंग में मिलती है
- महंगी है