Table of Contents
- 1 Cherry Useful Information in Hindi – चेरी फल के बारे में उपयोगी जानकारी
- 2 Cherry Benefits in Hindi – चेरी के लाभ
- 3 Cherry Nutritional Value in Hindi – चेरी का पौष्टिक मूल्य
- 4 Cherry Risks and Precautions in Hindi – चेरी फलों का उपयोग करते समय खतरे या सावधानियां
- 5 How to Use Cherry in Hindi- चेरी का उपयोग कैसे करें?
- 6 Cherry Fun Facts in Hindi – चेरी के बारे में मजेदार तथ्य
चेरी(Cherry) मीठा,खट्टा और प्रसन्नता देने वाला फल है जिसे हर कोई प्यार करता है! चाहे इसे केक पर गार्निश के रूप में लगायें या इसे कच्चा खाएं, इन बेरीज का स्वाद स्वर्गीय होता है। यदि आपने ये सोचते हैं कि ये चेरी फल केवल मिठास देने के लिए हैं तो यह विचार करने का समय है।
Buy & Save from: Nature’s Basket Coupons | Grofers Promo Code
Cherry Useful Information in Hindi – चेरी फल के बारे में उपयोगी जानकारी
कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्वों और खनिजों से भरी हुई चेरी के भारी स्वास्थ्य लाभ हैं| इनमे विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट की मात्रा बहुत अधिक होती है। चेरी के फल चमकीले लाल से बैंगनी रंग के और विभिन्न आकारों के होते हैं। ये मीठे और तीखे फल आपकी त्वचा, बाल और स्वास्थ्य के लिए चमत्कार कर सकते हैं।
Cherry Benefits in Hindi – चेरी के लाभ
- गठिया का दर्द कम करे
चेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं| गठिया खून में यूरिक एसिड की उपस्थिति के कारण होता है जिससे तेज़ सूजन होती है। चेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट खून में यूरिक एसिड के बनने को कम करके गठिया के दर्द को कम करने में मदद करते हैं| चेरी को रोजाना लेने से गठिया के कारण होने वाली सूजन कम होती है।
- रक्तचाप कम करे
चेरी कई स्वास्थ्य लाभों वाला एक पौष्टिक फल है। यह पोटेशियम का एक बड़ा स्रोत हैं जो रक्तचाप को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसे लेने से मानव शरीर में अतिरिक्त सोडियम को हटाने में मदद मिलती है। चेरी खाने से मानव शरीर में पोटेशियम और सोडियम के स्तर को बनाए रखने में मदद मिलती है।
- दिल को स्वस्थ रखे
चेरी में ‘एंथोसाइनिन’ में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जोकि एक प्राकृतिक और रंगीन एंटी-ऑक्सीडेंट होता है। चेरी में मौजूद ये एंथोसाइनिन उनको एक चमकदार लाल रंग देते हैं। जब इसे उपयोगग किया जाता है तो चेरी मानव ऊतकों में पीएपी को सक्रिय करती है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करती है और हृदय रोगों से बचाती है। अपने आहार में ताजा चेरी लेने से सूजन ठीक होती है और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है।
- वजन कम करने में मदद करे
चेरी में कैलोरी बहुत कम होती है और ज्यादातर पानी से बने होते हैं। फाइबर मानव शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है जो आपको लंबे समय भूख नहीं लगने देता| चेरी को रोजाना लेने से वजन घटाने में मदद मिलती है। चेरी में पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह मेटाबोलिज्म के स्तर को तेज करने में मदद करता है।
- मांसपेशियों को जल्दी ठीक करे
यदि आप कड़ी कसरत कर रहे हैं तो आपको अपने आहार में चेरी जरूर लेनी चाहिए। चेरी के फल में गुण होते हैं जो कठोर कसरत के बाद होने वाली सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- आराम की नींद को बढ़ावा दे
यदि आपको रात में सोने में परेशानी हो तो चेरी खाना शुरू करें। असंतुलित हार्मोन, तनाव और अस्वास्थ्यकर आदतें असंतुलित नींद के पैटर्न का कारण हैं। चेरी में मेलाटोनिन नामक पदार्थ होता है जो अच्छी तरह से सोने में मदद करता है।
मेलाटोनिन एक ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट जो मीठी और तीखी चेरी में पाया जाता है जो आराम से नींद आने में मदद करता है।
- सेक्स ड्राइव बढाये
चेरी एक ऐसा फल कहा जाता है जो पुरुषों और महिलाओं दोनों में सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद करता है। चेरी विटामिन-ए और विटामिन-सी से भरी होती है जो मनुष्यों में कामेच्छा को बढ़ाने में मदद करती है। चेरी में विटामिन-सी की सामग्री ज्यादा होने के कारण यह कामेच्छा को बढ़ावा देने और पुरुषों में वीर्य की मात्रा में सुधार करने में मदद करती है।
- त्वचा साफ करे
चेरी में विटामिन और खनिजों की प्रचुर मात्रा होती है जो त्वचा को चमकाटी है। चेरी में विटामिन-सी होता है जिसमें अम्लीय गुण होते हैं। विटामिन-सी चेहरे से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है और त्वचा को भीतर से साफ करता है। आप अपने दैनिक आहार में चेरी मिला सकते हैं| चेरी में मौजूद पेरिलील अल्कोहल और एलाजिक एसिड जैसे पदार्थ कैंसर से लड़ने में भी मदद करते हैं।
Cherry Nutritional Value in Hindi – चेरी का पौष्टिक मूल्य
पोटेशियम | 4% |
कार्बोहाइड्रेट | 4% |
फाइबर | 6% |
प्रोटीन | 2% |
विटामिन-ए | 25% |
विटामिन-सी | 16% |
कैल्शियम | 1% |
आयरन | 1% |
कॉपर | 11.5% |
मैग्नीशियम | 2% |
चेरी की यह पोषण सामग्री हर रो 100 ग्रा. चेरी लेने से ली गई है।
नोट: यह प्रतिशत मूल्य 2000 कैलोरी आहार पर आधारित है। कैलोरी का सेवन हर व्यक्ति से दूसरे में भिन्न हो सकता है।
ये चेरी पोषक तत्वों से भरी हुई है जिन्हें आप कभी भी जान सकते हैं। यहां चेरी में मौजूद कुछ अन्य तत्वों की सूची दी गई है जिनके बारे में पता होना चाहिए:
- मैंगनीज
- जिंक
- स्टेरोल्स
- थायमिन
- राइबोफ्लेविन
- नियासिन
- पैंटोथैनिक एसिड
Cherry Risks and Precautions in Hindi – चेरी फलों का उपयोग करते समय खतरे या सावधानियां
- चेरी सूजन का कारण बन सकती है
- यह एलर्जी प्रतिक्रियाओं का कारण हो सकता है
- चेरी को ज्यादा लेने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं का कारण बन सकती है
How to Use Cherry in Hindi- चेरी का उपयोग कैसे करें?
चेरी चमकीले लाल रंग से लेकर महोगनी तक विभिन्न रंगों में मिलती है। कभी-कभी ताजा पौष्टिक चेरी ढूंढना मुश्किल हो जाता है। चेरी खरीदने के दौरान आपको यह जांचना होगा कि चेरी की स्टेम हरे रंग की है या नहीं| ताजा चेरी मुलायम होती है और उस पर धब्बे या चोट नहीं होती।
यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आज अपने आहार में चेरी को लें| कुछ अपरंपरागत तरीकों से चेरी का उपभोग करने के कुछ सरल तरीके यहां दिए गए हैं:
- सलाद
अपने आहार में चेरी को लेने का सबसे आसान तरीका इससे स्लाग बनाना| इसमें ताजा पत्तेदार सब्जियां, थाइम, शतावरी, बेबी कॉर्न और मीठी चेरी मिलाएं और इसमें ताजा सीजनिंग मिलाएं| आपका सलाद तैयार है!
- चेरी सॉस
पानी में कुछ समय के लिए चेरी उबालें और उसमे 2 चम्मच चीनी मिलाएं| इस मिश्रण में नींबू का रस और मक्का स्टार्च मिलाकर चिकने लगे एक कटोरे में डालें और इस सॉस को गाढ़ा होने तक पकाएं। बर्फ, क्रीम, आमलेट और मिठाई में इस गाढ़े मिश्रण का प्रयोग करें।
- चेरी दलिया
जब अपने लिए दलिया तैयार करें तो चेरी दो हिस्सों में काटिये और उन्हें अपने दलिया में मिलाएं| इसका मीठा टैंगी स्वाद आप को खुश कर देगा|
- पॉप अप क्यूब्स
एक बर्फ की ट्रे लें और इसे चेरी के कटे हुए टुकड़ों से भरें। बर्फ ट्रे में चेरी का रस मिलाएं और फ्रीज करें। चेरी पॉप अप क्यूब्स तैयार हैं।
- हनी चेरी डाईक्विरी
एक कॉकटेल शेकर में कुछ चेरी मिलाएं| जब चेरी का फल टूट जाए और रस निकल आये तो उसमें रम, नींबू का रस, शहद और मारसकिनो डालें| इसे एक क्रिस्टल ग्लास में डालें और इसमें कुछ बर्फ और ताजा पुदीना मिलाएं| आपका हनी चेरी डाइक्विरी तैयार है!
Cherry Fun Facts in Hindi – चेरी के बारे में मजेदार तथ्य
- स्टोन ऐज से ही चेरी खाया जाता रहा है।
- ऐसा कहा जाता है कि रोमन सैनिकों ने ही चेरी को फैलाया था|
- 1000 से भी ज्यादा प्रकार के चेरी फल हैं।
- चेरी पिट थूक प्रतियोगिता का विश्व रिकॉर्ड 93 फीट है।
- मिशिगन में 4 मिलियन से अधिक चेरी के पेड़ हैं।
क्या आप जानते हैं कि मानव शरीर के लिए चेरी कितना फायदेमंद है? यदि हां, तो तुरंत अपनी इच्छा-सूची में चेरी को जोड़ें और स्वस्थ रहें।