सबसे बड़ी आयुर्वेदिक दवा और प्राकृतिक उत्पाद निर्माता डाबर इंडिया द्वारा निर्मित ग्लूकोज-डी तुरंत ऊर्जा देने वाला एक पेय है| यह पेय विशेष रूप से गर्मियों में तुरंत ऊर्जा पाने के लिए पिए जाते हैं जिनका प्रभाव पूरा दिन रहता है। ग्लूकोज-डी (Glucose D) में मौजूद जरूरी पोषक तत्व और खनिज अत्यधिक थकावट और गरमी के दिनों में शरीर की जरूरत होती है। इसका उपयोग विटामिन-डी की कमी, निर्जलीकरण को दूर करने के लिए किया जाता है।
ग्लूकोज-डी का मूल्य: 30 रुपये में 100 ग्रा.
Read More: Drakshasava के फायदे | Gandhak Rasayan के फायदे
Glucose D Benefits in Hindi- ग्लूकोज डी के फायदे
1. थकान से लड़े
यह तुरंत ऊर्जा देने वाला है इसलिए थकावट को दूर करके शरीर और दिमाग को ताज़ा रखता है|
2. शरीर के तापमान को कम करे
गर्मियों के दौरान, सुबह और दोपहर के समय ज्यादा गर्मी होने से शरीर का तापमान तेज़ी से बढ़ सकता है। सुबह के समय ग्लूकोज-डी लेने से शरीर का तापमान पूरा दिन ठंडा बनाए रखने में सहायता मिलती है।
3. एक्सरसाइज के बाद मांसपेशियों को ठीक करने में मदद करे
काम करते समय, मानव शरीर में मौजूद ग्लूकोज (कार्बोहाइड्रेट से) सरल अणुओं में टूट जाता है और प्रोटीन के साथ मिलकर खून के बहाव में मिल जाता है, इससे मांसपेशियों को काम करने में सहायता मिलती है और व्यायाम के बाद पुनर्निर्माण के लिए ऊर्जा देता है।
4. शरीर को स्वस्थ रहने में मदद करे
ग्लूकोज-डी(Glucose D) में शरीर के लिए जरूरी शर्करा या शुगर (सुक्रोज और ग्लूकोज) होती है जो स्वस्थ शरीर को बनाए रखने के लिए जरूरी होती है| यह वसा और सभी प्रकार के फैटी एसिड से रहित होती है| (जैसा कि इसे लेबल पर लिखा होता है)।
Glucose D Uses in Hindi- ग्लूकोज-डी उपयोग
- ग्लूकोज-डी(Glucose D) निर्जलीकरण (डी-हाईडरेशन) के इलाज में भी सहायता करता है।
- यह शरीर में विटामिन-डी की कमी को भी काबू करता है।
- शरीर को सभी आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।
- चिकित्सक के बताये अनुसार इसे लेने पर कार्डियो-वैस्कुलर स्वास्थ्य को बनाए रखने में भी सहायता करता है|
How to Consume Glucose D in Hindi- ग्लूकोज-डी कैसे लें
- बाजार में ग्लूकोज-डी(Glucose D) 125 ग्रा., 200 ग्रा., 500 ग्रा. और 1 किलो की मात्रा में पाउडर के रूप में मिलता है।
- ताज़ा प्रभाव के लिए दो चम्मच ग्लूकोज़ पाउडर एक गिलास ठन्डे पानी में अच्छी तरह मिलाकर लें|
- हर एक दिन छोड़कर या महीने में किसी भी 10 दिन ग्लूकोज लेना सुरक्षित माना जाता है।
Side Effects of Glucose D in Hindi- ग्लूकोज-डी के साइड इफेक्ट्स
- यदि इसे एक दिन में 2 चम्मच से ज्यादा लिया जाए तो हूँ में शुगर का स्तर बढ़ सकता है
- इसके अन्य दुष्प्रभावों में मतली, भ्रम, सिरदर्द, चक्कर आना और अन्य मामूली लक्षण भी हो सकते हैं।
Read More: Himalaya Evecare Syrup के फायदे
खरीदने के लिए गाइड
उपलब्ध ब्रांड
- डाबर
कहां से खरीदें
- अमेज़न
- फ्लिपकर्ट
- स्नेपडील
- ग्रोफेर्स
ग्लूकोज-डी सिरप का उचित मूल्य
डाबर स्टोर में 200 ग्रा. डिब्बा 49 रुपये में खरीदें