Table of Contents
आपका मनपसंद कार्टून करैक्टर विन्नी द पूह जब यह कहता है कि शहद (Honey) खाना बहुत अच्छी बात है तो दरअसल वो सही होता है|ये तरल सोना सालों से हमारे भोजन का मुख्य अंग रहा है| इसके कई चिकित्सीय और औषधीय गुण हैं| इस लेख में आज हम शहद के इन्ही गुणों की चर्चा करेंगे|
Benefits of Honey in Hindi- शहद के गुण
- अच्छा मोस्च्रराइसर
- एंटी-बैक्टीरियल एंटी-ओक्सिडेंट
- विटामिन और मिनरल से भरपूर
- एमिनो एसिड युक्त
- बिना चर्बी और कोलेस्ट्रोल के
- एंटी इंफ्लेमेटरी
1. एलर्जी के लिए सहायक
शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो एलर्जी को कम करने में सहायक होते हैं| शहद में बहुत कम पराग होता है| जब आप इसका सेवन करते हैं तो आपका शरीर एंटी बॉडी बनाने लगता है जोकि इस पराग कि देखभाल करता है| समय पाकर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली इस पराग से एक रक्षा कवच तैयार कर लेती है जो एलर्जी को कम कर देता है|
2. उर्जा देने वाला
शहद में बहुत सी वसा, ग्लूकोस और फ्रुक्टोस होते हैं| इसका सेवन करने पर आपका शरीर इन सब चीज़ों को उर्जा में बदल देता है| जब भी आप अपने में उर्जा की कमी पायें तो शहद लें|
3. यादाश्त तेज़ करना
शहद में एंटी ओक्सिडेंट पाए जाते हैं जो आपके दिमागी स्वास्थ्य के विकास के लिए महत्पूर्ण हैं| शहद का रोजाना इस्तेमाल आपकी यादाश्त और दिमाग के काम करने कि ताकत को बढ़ा देते हैं|
4. खांसी का इलाज
शहद पुराने जमाने की खांसी की दवाई है| शहद उस कोशिका को शांत करता है जो आपके गले की रक्षा करती है| इससे खांसी दब जाती है और आखिर में खत्म हो जाती है|
5. सोने में मदद करे
शहद नींद को बढ़ाने के लिए एक लाभकारी नुस्खा है|जब आप शहद लेते हैं तो आपके शरीर में इन्सुलिन का स्तर बढने लगता है| इसकी वजह से सेरोटोनिन का स्त्राव होने लगता है और यह मेलाटोनिन में बदल जाता है| मेलाटोनिन एक ऐसा रसायन है जो शरीर को सोने में मदद करता है|
शहद में एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो रूसी से लड़ने में मदद करते हैं|बस शहद और पानी को मिलाकर घोल बनाएं और इस मिक्सचर को बालों की जड़ों में लगायें और कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें| यह आपके बालों की जड़ों को शुष्क होने से बचाएगा और रूसी को कम कर देगा|
6. खरोंचों और जलन को ठीक करे
शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण होने की वजह से यह बैक्टीरिया की वजह से होने वाले इन्फेक्शन को खत्म क्र देता है| जब पेंसिलिन का उपयोग शुरू नही हुआ था तो शहद को ही ऐसे इन्फेक्शन से लड़ने के लिए प्रयोग किया जाता था| शहद एक प्राकृतिक एंटी बायोटिक है जोकि जलने और जख्मों को ठीक करने के लिए प्रयोग होता है|
7. मॉइस्चराइजर की तरह उपयुक्त
शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जोकि आपकी त्वचा और बालों कि नमी को आश्चर्यजनक तरीके से सम्भाल लेता है| शहद लगाना चमकदार त्वचा और बालों को पाने के लिए एक आसन घरेलू नुस्खा है|
8. अम्ल के प्रवाह को शांत करना
अनेक तथ्यों से पता चला है कि शहद एसिडिटी और जलन को शांत कर देता है|
9. प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करना
हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली बीमारियों से लड़ने के लिए और शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है| शहद के एंटी ओक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण हमारे प्रतिरक्षा तन्त्र को मजबूत बनाने में बहुत ही प्रभावी हैं| शहद हमारे पाचन तन्त्र को साफ़ करने और मजबूत बनाने का काम भी करता है|
10. हैंगओवर को हटाने के लिए
शहद का प्रयोग हैंगओवर हटाने के लिए भी किया जाता है| शहद आपके लीवर में शराब के ओक्सिदेंट्स में तेज़ी लाता है| जिसकी वजह से जहरीले पदार्थ भी जल्द ही शरीर के बहार आ जाते हैं और आपको हैंगओवर से आराम मिलता है|
11. मुहांसे हटाये
शहद के नमी प्रदान करने वाले और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण मुहांसों को हटाने और कम करने का काम करते हैं| आप शहद को अपनी त्वचा पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दो, फिर गर्म पानी से धो लें| नियमित प्रयोग से आपकी त्वचा मुहांसों और अन्य बीमारियों से बची रहेगी|
12. सेक्स ड्राइव को बढाये
शहद पुरुषों में टेस्टटेरोन का स्तर और महिलाओं में एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ाता है| जिससे सेक्स ड्राइव बढ़ जाती है और कामेच्छा को भी बढ़ावा मिलता है|
Usage of Honey in Hindi- शहद के अन्य उपयोग
शहद के अन्य भी कई फायदे और उपयोग हैं| जिनमे से सबसे प्रसिद्ध इस प्रकार हैं:
- यीस्ट इन्फेक्शन का इलाज़
- साइनस जैसी समस्याओं ka इलाज
- मसूड़ों की बीमारियों के इलाज़ में सहायक
- प्राकृतिक मिठास युक्त
- कोलेस्ट्रोल कम करे
- पाचन शक्ति को बढाये
- जी मिचलाना ठीक करे
- जख्मों को भरे
- हेयर कंडीशन कि तरह प्रयुक्त
- प्राकृतिक रूप से बालों को हटाये
- मुह की दुर्गन्ध से बचाए
- फेस मास्क की तरह प्रयोग
- ब्लड सुगर पर नियंत्रण
- वजन कम करने में सहायक
Dosage of Honey in Hindi- शहद की खुराक
एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए शहद को लेने कि कोई सीमा नही है| जो भी हो शहद में मीठा तो बहुत होता ही है और ज्यादा मीठा लेना नुक्सान भी करता है| WHO के अनुसार प्रतिदिन 25 ग्राम से ज्यादा चीनी लेना नुकसानदायक होता है| जोकि 32 ग्राम शहद के बराबर है|
शहद की 2 से 6 चम्मच मात्रा की सिफारिश की जाती है|10 चम्मच से तो ज्यादा बिलकुल भी नही|
Side Effects of Honey in Hindi- शहद के नुक्सान
शहद लेने के कोई नुक्सान नहीं हैं| लेकिन जरूरत से ज्यादा शहद लेने से दुष्परिणाम भी हो सकते हैं| यहाँ इसके कुछ आम दुष्परिणाम बताये गये हैं:
- गैस की समस्या
- खाना जहरीला होने का कारण
- एलर्जी
- ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा देना
- ब्लड प्रेशर के स्तर को कम कर देना
- वजन बढ़ना
- दांत क्षय
- इन्फेक्शन का कारण
Buying Guide of Honey in Hindi- शहद खरीदने के लिए
बहुत से ऐसे उत्पाद हैं जिनमे शहद होता है| यहाँ कुछ ऐसे ही उत्पाद बताये गये हैं जिनको आप खरीद सकते हैं:
- शुद्ध या रिफाइंड शहद
- शहद के जैम या स्प्रेड
- शहद युक्त शैम्पू
- शहद युक्त फेस वाश
- शहद युक्त स्क्रब
- शहद युक्त फेस और बॉडी क्रीम
- शहद युक्त साबुन
Where to Buy Honey in Hindi- कहाँ से खरीदें
बिग बास्केट ऑफर्स, बीलीशीयस ऑफर्स और अमेज़न ऑफर्स का प्रयोग करके आप अच्छे डिस्काउंट के साथ शुद्ध या रिफाइंड शहद खरीद सकते हैं|
शहद युक्त सौन्दर्य प्रसाधन डिस्काउंट पर खरीदने के लिए आप नायका ऑफर्स, तजोरी ऑफर्स और फ्लिप्कार्ट ऑफर्स का प्रयोग कर सकते हैं|
प्रमुख ब्रांड्स
- डाबर
- फारेस्ट एसेंशियल
- लोटस हर्बल
- मंत्रा आर्गेनिक
- साफा
- ओरीफ्लेम
- प्योर एंड श्योर