Table of Contents
- 1 मनाली के बारे में
- 2 Places to Visit in Manali in Hindi – मनाली में जाने के लिए जगहें
- 2.1 14. सोलांग घाटी (Solang Valley)
- 2.2 13. रोहतंग पास (Rohtang Pass)
- 2.3 12. हिडिम्बा मंदिर (Hidimba Devi Temple)
- 2.4 11. वशिष्ठ बाथ (Vashisht Hot Water Springs)
- 2.5 10. माणिकरण (Manikaran)
- 2.6 9. मनु मंदिर (Manu Temple)
- 2.7 8. गायत्री मंदिर (Gayatri Temple)
- 2.8 7. ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क (The Great Himalayan National Park)
- 2.9 6. वन विहार नेशनल पार्क (Van Vihar National Park)
- 3 5. मनाली सेंचुरी (Manali Sanctuary)
- 4 4. चंद्रखानी पास और पार्वती घाटी (Chanderkhani Trek & Parvati Valley)
- 5 3. नेहरू कुंड (Nehru Kund)
- 6 2. ओल्ड मनाली (Old Manali)
- 7 1. भुंतर (Bhuntar)
- 8 मनाली कैसे पहुंचे
- 8.1 Airports in Manali – निकटतम हवाई अड्डा:
- 8.2 Railway Stations in Manali – निकटतम रेलवे स्टेशन:
- 8.3 Bus stands in Manali – निकटतम बस स्टॉप:
- 8.4 Hotels in Manali – कहाँ रहें:
- 8.5 Places to Visit Near Manali in Hindi – यात्रा के लिए आसपास के स्थान
- 8.6 Hiddin Places in Manali in Hindi – छिपे हुए रत्न
- 8.7 कैशकारो की सलाह
- 8.8 यात्रा के लिए मजेदार रास्ता
मनाली के बारे में
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू क्षेत्र का एक पहाड़ी स्थान मनाली हनीमून मनाने वालों के लिए स्वर्ग कहा जाता है| समुद्र तल से 6260 फीट की ऊंचाई पर स्थित मनाली पहाड़ियों और वुडलैंड्स की विशेषता लिए हुए है। सेबों से लदे हुए पेड़ और बर्फ से ढके हुए रास्ते मनाली की सुंदरता को बढाते हैं|
सर्दियों के महीनों में तो आस-पास के पहाड़ों पर सफेद की फैली हुई चादर का आनन्द लिया जा सकता है|
ब्यास नदी जो शहर के बीचों-बीच बहती है, इस जगह की सुंदरता को और बढ़ा देती है| मनाली हर तरह के पर्यटक के मुताबिक गतिविधियां हैं| जहाँ साहसी लोगों के लिए पैराग्लिडिंग, स्कीइंग, व्हाइट वाटर राफ्टिंग जैसी गतिविधियां हैं तो मनाली के मंदिरों में भक्तों और पर्यटकों की भीड़ भी समान रूप से देखी जा सकती है| इसके अतिरिक्त मनाली से लगभग 479 कि.मी दूर स्थित लेह (मनाली-लेह यात्रा) का आधार क्षेत्र भी है।
क्यों जाएं: हिमपात गिरने का अनुभव, कायाकल्प, साहसिक गतिविधियां
आदर्श: हनीमून के लिए, आरामदायक यात्राएं, प्रकृति में घूमना
लाने के लिए चीजें: तिब्बती और हिमालयी हस्तशिल्प, ऊनी कपड़े, किन्नौरी और कुल्लू शॉल, कुल्लू कैप्स।
Places to Visit in Manali in Hindi – मनाली में जाने के लिए जगहें
14. सोलांग घाटी (Solang Valley)
सोलांग घाटी मनाली शहर से लगभग 14 कि.मी की दूरी पर स्थित किसी भी पर्यटक के यात्रा कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| यह जगह साहसिक गतिविधियों जैसे पैराग्लाइडिंग, घोड़े की सवारी आदि के लिए भी प्रसिद्ध है। सर्दियों के महीनों में स्कीइंग एक लोकप्रिय खेल बन जाता है। बर्फ के पिघलने के समय में ज़ोरबिंग स्कीइंग की जगह प्राथमिकता हो जाती है।
खुलने का समय: 9: 00 बजे से 6:00 बजे तक
शहर से दूरी: 8 कि.मी
अपेक्षित समय: 3-4 घंटे
आदर्श: साहसिक खेल, प्राकृतिक सौंदर्य की खोज
यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
13. रोहतंग पास (Rohtang Pass)
खुलने का समय: दिन की रौशनी में
शहर से दूरी: 16 कि.मी
अपेक्षित समय: 3-4 घंटे
आदर्श: सर्दियों के दौरान स्कीइंग, प्राकृतिक सौंदर्य की खोज
यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
मंदिर
12. हिडिम्बा मंदिर (Hidimba Devi Temple)
भीम की पत्नी और घटोत्कच की मां को समर्पित हिडिम्बा देवी मंदिर बर्फीली पहाड़ियों और देवदार के पेड़ों के मध्य एक चट्टान पर बनाया गया है जिसे हिडिम्बा देवी की प्रतिकृति माना जाता है। 1553 में बनाए गये इस मंदिर में चार लकड़ी के फर्श हैं| मंदिर के अंदरूनी भाग से कोई छेड़छाड़ नहीं हुई है| पत्थर, मिट्टी की छाप और विभिन्न देवताओं की मूर्तियोंसे मंदिर की दीवारों को सजाया गया है|
खुलने का समय: 8:00 बजे से 6:00 बजे तक
शहर से दूरी: 1 कि.मी
अपेक्षित समय: 1-2 घंटे
आदर्श: धार्मिक लोग, प्राकृतिक सौंदर्य के खोजी
यात्रा करने का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष दौर
11. वशिष्ठ बाथ (Vashisht Hot Water Springs)
मनाली शहर से लगभग 6 कि.मी की दूरी पर स्थित ये प्राकृतिक गर्म पानी के झरने हैं| इन झरनों के पास ही सैंडस्टोन से बने आकर्षक मंदिर हैं जहाँ महिलाओं और पुरुषों के सननन करने के लिए अलग अलग क्षेत्र हैं। ऐसा माना जाता है कि इन झरनों के गर्म पानी में कई औषधीय गुण हैं जो त्वचा की बीमारियों का इलाज करने में सहायक हैं।
खुलने का समय: 8:00 बजे से 9:00 बजे तक
शहर से दूरी: 6 कि.मी
अपेक्षित समय: 1-2 घंटे
आदर्श: आध्यात्मिक कायाकल्प
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
10. माणिकरण (Manikaran)
ब्यास और पार्वती नदियों के बीच यह छोटा सा बाड़ा गर्म पानी के झरनों और एक गुरुद्वारे के लिए प्रसिद्ध है जिसे मणिकरण साहिब कहा जाता है।
शहर से दूरी: 28 कि.मी
अपेक्षित समय: 2-3 घंटे
आदर्श: आध्यात्मिक कायाकल्प, सिख संप्रदाय अनुयायी
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
और पढो: नैनीताल|मसूरी|मैकलोडगंज |कसोल|कसौली
9. मनु मंदिर (Manu Temple)
शिमला से 275 कि.मी की दूरी पर कुल्लू की बीस घाटी में ऋषि मनु को समर्पित मनु मंदिर है। यह राजा मनु की स्मृति में बना हुआ एकमात्र मंदिर है जो बाद में ऋषि बन गये थे| एक पगोडा के रूप में बने इस मंदिर की वास्तुकला आकर्षक है।
खुलने का समय: 6:00 बजे से 5:00 बजे तक
शहर से दूरी: 2 कि.मी
अपेक्षित समय: 1-2 घंटे
आदर्श: धार्मिक लोग
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
8. गायत्री मंदिर (Gayatri Temple)
मनाली शहर से लगभग 7 कि.मी दूर देवी गायत्री का यह मंदिर संगमरमर से बना है। मंदिर में हुआ लकड़ी का काम वास्तुकला का एक शानदार नमूना है।
शहर से दूरी: 7 कि.मी
अपेक्षित समय: 1 घंटा
आदर्श: धार्मिक लोग
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
सेंचुरी
7. ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क (The Great Himalayan National Park)
1984 में बना यह पार्क 1500-6000 मीटर की ऊंचाई पर 754 वर्ग कि.मी के क्षेत्र में फैला हुआ था। यूनेस्को की विश्व धरोहर होने के साथ साथ 1 999 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का सम्मान भी प्राप्त हुआ। पार्क में चार घाटियां हैं जिनके नाम हैं:- सेंज घाटी, तीर्थन घाटी, जीवा नल घाटी और पार्वती घाटी। शक्तिशाली हिमालय से घिरे हुए इस पार्क में जीवों की 375 किस्में, स्तनधारियों की 31 प्रजातियां और पक्षियों की 181 किस्मे हैं|
खुलने का समय: 10:00 बजे से 5:30 बजे तक
शहर से दूरी: 63 कि.मी
अपेक्षित समय: 3-4 घंटे
आदर्श: वन्यजीवन प्रेमी
खुलने का समय: 9:00 बजे से 6:00 बजे तक
6. वन विहार नेशनल पार्क (Van Vihar National Park)
इस पार्क कि प्राकृतिक सुन्दरता यहाँ की वनस्पतियों और देवदार के पेड़ों में है|मनाली का नगर-निगम इस पार्क की देखभाल करता है|पार्क में एक मानव निर्मित झील है जो पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है|
खुलने का समय: गर्मियों में: 8.00 बजे से 7.00 बजे तक, सर्दियों में: 8.00 बजे से 5 बजे तक
शहर से दूरी: 0 कि.मी
अपेक्षित समय: 1-2 घंटे
आदर्श: प्रकृति प्रेमी
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
5. मनाली सेंचुरी (Manali Sanctuary)
मनाली के मुख्य शहर से थोड़ी दूरी पर स्थित मनाली वन्यजीव अभयारण्य पक्षियों, स्तनधारियों, सरीसृपों और अन्य जानवरों की कई प्रजातियों की जैव विविधता प्रदर्शन करता है। इसी जगह पर ब्लैक बीयर, पाम सिवेट, बार्किंग हिरण, फ्लाइंग फॉक्स जैसी दुर्लभ और लुप्त होने की कगार पर प्रजातियां भी पाई जा सकती हैं। 32 वर्ग कि.मी. के क्षेत्र में फैली हुई इस जगह को 1954 में अभयारण्य घोषित किया गया था।
खुलने का समय: 9:00 बजे से 6:00 बजे तक
शहर से दूरी: 0 किमी
समय आवश्यक: 2-3 घंटे
आदर्श: वन्यजीव प्रेमी, प्रकृति प्रेमी
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
4. चंद्रखानी पास और पार्वती घाटी (Chanderkhani Trek & Parvati Valley)
पार्वती घाटी में 3600 मीटर की चौंकाने वाली ऊंचाई पर चंद्रखानी पास स्थित है जो ट्रेकर्स की पसंदीदा जगह है और इस क्षेत्र का सबसे आसान ट्रेक माना जाता है। इस क्षेत्र में ड्रग्स की तस्करी के कारण पुलिस इस जगह पर बारीकी से जांच करती है। यहाँ ट्रेकिंग करके देव तिब्बा चोटी, पीर पंजाल और परबाती पर्वत श्रृंखलाओं के सुंदर दृश्य देखे जा सकते हैं|
शहर से दूरी: 1 9 कि.मी
अपेक्षित समय: 3-4 घंटे
आदर्श: ट्रेकर्स, प्रकृति में घूमना
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
3. नेहरू कुंड (Nehru Kund)
भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम पर इस प्राकृतिक झरने का नाम रखा गया| कहा जाता है कि उन्होंने अपनी मनाली यात्रा के दौरान इसी झरने से पानी पिया था|
शहर से दूरी: 8 कि.मी
अपेक्षित समय: 1-2 घंटे
आदर्श: प्रकृति प्रेमी
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
2. ओल्ड मनाली (Old Manali)
यह मुख्य शहर से लगभग 3 कि.मी दूर स्थित है और इसे बैकपैकर्स का स्वर्ग माना जाता है। यहाँ आकर कोई भी बड़ी मात्रा में नीलगिरी के पेड़ों, कुल्लू नदी का घुमावदार पानी और राजसी पहाड़ों को भूल नही सकता| यहाँ के सूर्यास्त और सूर्योदय को देखकर मानो सांस रुक सी जाती है| यहाँ पर कम कीमत में महाद्वीपीय भोजन का आनंद लिया जा सकता है और बाजार में खरीदारी के लिए स्थानीय दुकाने भी हैं|
शहर से दूरी: 3 कि.मी
अपेक्षित समय: 3-4 घंटे
आदर्श: प्रकृति प्रेमी
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
1. भुंतर (Bhuntar)
अपनी सदाबहार हरियाली और ब्यास नदी के सफेद पानी में राफ्टिंग के लिए प्रसिद्ध एक शांतिपूर्ण शहर भुंतर है। यह शहर एटीएम और हवाई अड्डे जैसी उपयोगी सेवाओं के लिए आखिरी पड़ाव भी है।
शहर से दूरी: 40 कि.मी
अपेक्षित समय: 2-3 घंटे
आदर्श: साहसी पर्यटक, प्रकृति प्रेमी
यात्रा का सबसे अच्छा समय: पूरे वर्ष
ट्रैक
प्रकृति में घूमने और ट्रैकिंग के लिए मनाली जाकर ही सबसे अच्छा आनंद लिया जा सकता है। क्षेत्र की चमकदार हरियाली, धुंध से भरे बर्फीले पहाड़ों पर पैदल घूमने का मज़ा ही कुछ अलग है| कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जहां ट्रेकिंग की जा सकती है:
- ब्यास कुंड ट्रेक
- चंद्रताल बरलाचा ट्रेक
- हम्पटा पास ट्रेक
- चंद्रखानी पास
- बारा भांगल कलिहानी ट्रेक
- देव टिब्बा बेस कैंप ट्रेक
मनाली कैसे पहुंचे
Airports in Manali – निकटतम हवाई अड्डा:
भुंतर हवाई अड्डा (50 कि.मी)
उड़ानें बुक करें: इक्सिगो कूपन, पेटीएम उड़ान कूपन, स्पाइसजेट कूपन
Railway Stations in Manali – निकटतम रेलवे स्टेशन:
अंबाला कैंट या चंडीगढ़
अपनी ट्रेन बुक करके पैसा बचाएं: पेटीएम ट्रेन टिकट
Bus stands in Manali – निकटतम बस स्टॉप:
दिल्ली और मनाली के बीच लगातार बसें चलती हैं। कोई भी शिमला, धर्मशाला, लेह और चंडीगढ़ से मनाली तक के लिए बसें पा सकता है।
अपनी बस बुक करके पैसा बचाएं: पेटीएम बस कूपन, रेलयात्री कूपन
Hotels in Manali – कहाँ रहें:
- टाल ट्री रिज़ॉर्ट (Tall Tree Resort, Manali)
- ला.री.सा रिज़ॉर्ट (La Ri Sa Resort)
- अनंतमाया रिज़ॉर्ट(The Anantmaya Resort)
- ऐप्पल कंट्री रिसॉर्ट्स (Apple Country Resort)
होटल बुकिंग पर छूट का लाभ उठाएं: बुकिंग.कॉम कूपन कोड, गोआईबीबो होटल कूपन, हिल्टन कूपन
Places to Visit Near Manali in Hindi – यात्रा के लिए आसपास के स्थान
- नग्गर (14 कि.मी)
- मलााना (21 कि.मी)
- कसोल (77 कि.मी)
- कुल्लू (43 कि.मी)
- तीर्थन घाटी (70 कि.मी)
- मकलोडगंज (243 कि.मी)
Hiddin Places in Manali in Hindi – छिपे हुए रत्न
- मनाली से 95 किमी दूर पार्वती घाटी में घिरा हुआ गर्म पानी के झरने खीरगंगा में जाएं|
- पुरानी मनाली रोड पर तिब्बती मठ, गढ़न थेक्खोकलिंग गोम्पा में कुछ आध्यात्मिक पल बिताएं|
- मनाली की व्यस्त सड़कों के आस-पास स्थित एक और मठ हिमालयी नियामामापा गोम्पा में जाकर अपना मन शांत कर सकते हैं।
कैशकारो की सलाह
- गर्मियों हों या सर्दी का मौसम, मनाली में पूरा समय साहसिक गतिविधियों जैसे वाइट रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, पैरासेलिंग, ज़ोरबिंग, घुड़सवारी, स्कीइंग का अनुभव लिया जा सकता है|
- मनाली में ‘कैफे 1947’ और ‘कासा बेला विस्टा’ जैसी कई भोजन करने की जगह हैं जहाँ विदेशियों द्वारा इतालवी और यूरोपीय भोजन का आनन्द लिया जा सकता है|
- मनाली का रोड साइड भोजन जैसे ‘सिडू’, बबरू, ‘चना मदरा’ और ‘खट्टा’ आदि स्थानीय व्यंजनों को ना भूलें|
यात्रा के लिए मजेदार रास्ता
मनाली के पहाड़ी क्षेत्र की सुंदरता का सड़क यात्रा द्वारा ही आनंद लिया जा सकता है। अपनी गाड़ी से यात्रा करके आप प्राकृति के सुंदर दृश्यों का आनंद लेने के साथ-साथ स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी ले सकते हैं।
यदि आप अपनी कार नहीं लेना चाहते हैं, तो आप कार किराए पर ले सकते हैं: माइल्स कार कूपन, सवारी कूपन, शटल कूपन