1What is Multani Mitti in Hindi-मुल्तानी मिट्टी क्या है?
मुल्तानी मिट्टी(Multani Mitti) जिसे फुलर अर्थ के रूप में जाना जाता है, त्वचा के लिए एक बेहद लोकप्रिय उपाय है। इसके मानव शरीर के लिए कई फायदे हैं। मुल्तानी मिट्टी के लाभ वास्तव में त्वचा के इलाज़, सुधार जैसे पौष्टिक गुणों के कारण होते हैं। सूखी, बेजान या मुँहासे वाली त्वचा के लिए मुल्तानी मिटटी फेस पैक एक त्वचा रक्षक है।
मुल्तानी मिट्टी खनिज से भरपूर मिट्टी है जिसका लंबे समय से सुन्दरता को बढाने के लिए उपयोग किया जाता है। वूल इंडस्ट्री में एक शोषक के रूप में इसका उपयोग किया जाता है और यह बहुत सारे ब्यूटी और स्किन केयर प्रोडक्ट्स के लिए मुख्य तत्व है। मुल्तानी मिट्टी के कई उपयोग हैं जिनके बारे में हमने नीचे बताया है|
फुलर अर्थ को हिंदी में मुल्तानी मिट्टी के नाम से जाना जाता है।
Also Read: Nagkesar के फायदे | Noni Juice के फायदे