रूह अफजा (Rooh Afza) काफी समय से एक बहुत अच्छा ग्रीष्मकालीन पेय रहा है। यह रूबी जैसे रंग का लाल मीठा पेय अपने ताज़ा स्वाद के लिए बहुत लोकप्रिय है। लेकिन क्या आप इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं? रूह अफजा का शाब्दिक अर्थ है ‘आत्मा के लिए अमृत’ और इसे लंबे समय तक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें कई जड़ी बूटीयां, फल और सब्जियां होती हैं। इसे पानी या दूध में मिलाकर इसका आनंद लिया जा सकता है।
गर्मी के गर्म दिनों के लिए हमारे इस पसंदीदा पेय के कई स्वास्थ्य लाभ निम्न हैं।
Read more: himalaya himcolin gel in hindi
Rooh Afza Benefits in Hindi- रूह अफजा के फायदे
- इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम, सल्फर और कैल्शियम होता है जो शरीर को निर्जलीकरण से बचाता है|
- यह रक्त में हीमोग्लोबिन के स्तर में बढ़ोतरी करता है|
- यह मतली और उल्टी को नियंत्रित करता है|
- यह शरीर की गर्मी को घटाकर बुखार का मुकाबला भी कर सकता है|
- यह वजन बढ़ाने में मदद करता है|
- यह शरीर को तरो-ताज़ा करता है
Rooh Afza Uses in Hindi- रूह अफजा का उपयोग
- यह गर्म के दिनों में शरीर को ठंडक प्रदान करता है|
- यह खाने के बाद पाचन में मदद करता है|
- यह कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य में सुधार करता है|
- यह शरीर और दिमाग को तरो ताज़ा रखता है|
Rooh Afza Dosage in Hindi- रूह अफजा की खुराक
रूह अफजा को एक दिन में 2 गिलास दूध या पानी में मिलकर लिया जा सकता है|
Read more: tentex royal in hindi
Rooh Afza Side-Effects in Hindi- रूह अफजा के साइड इफेक्ट्स
मीठा पेय होने के कारण मधुमेह के रोगियों को इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए| इसके इलावा इस प्राकृतिक पेय के कोई दुष्प्रभाव नहीं है। यदि आपको इसे लेने से कोई एलर्जी हो रही हो तो इसे लेना बंद कर दें|
रूह अफजा कहां से खरीदें
- बिगबास्केट
- अमजोन
- ग्रोफेर्स