Table of Contents
त्वचा के प्रकार को व्यापक रूप से तीन प्रकारों तैलीय, शुष्क और सामान्य में वर्गीकृत किया जा सकता है। सामान्य त्वचा वाले लोग असल में धन्य होते हैं, तैलीय या शुष्क त्वचा वाले लोगों को त्वचा में ज्यादा से ज्यादा नमी को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कोशिश करनी पड़ती है। आज इस लेख में हम बीबी क्रीम और सीसी क्रीम के बारे में बतायेंगे, जो तैलीय त्वचा के लिए बेहतर है।
यद्यपि हमारी त्वचा में तेल इसकी रक्षा करता है और उम्र बढ़ने के संकेतों से भी लड़ता है| कई लोग अपने चेहरे पर अतिरिक्त तेल के निकलने की समस्या से ग्रस्त होते हैं। लेकिन किशोरों में तैलीय त्वचा की वजह से मुँहासे हो जाते हैं जो सभी उम्र वाले लोगों पर समान रूप से प्रभाव डालते हैं| इसकी वजह से दाग-धब्बे, मुहांसे, मुहांसों के फूटने और अन्य त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं|
इस तरह की त्वचा के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा उत्पाद सही है। सबसे बड़ी दुविधा बीबी क्रीम और सीसी क्रीम के बीच है कि तैलीय त्वचा के लिए इनमें से कौन सी बेहतर है?
हालांकि इन दोनों के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं है| लेकिन यह तय करना अक्सर मुश्किल होता है कि किस को चुनना है। इसलिए, हम आपको बीबी क्रीम और सीसी क्रीम के बारे में सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देते हैं।
बीबी क्रीम क्या है?
बीबी का मतलब है “ब्यूटी बाम”| ये क्रीम मास्क त्वचा की खामियों के लिए एक मास्क का काम करती है| बीबी क्रीम कवरेज को दैनिक उपयोग के लिए एक फाउंडेशन माना जाता है। बीबी क्रीम को फाउंडेशन से क्या अलग बनाता है जिससे आपको अतिरिक्त लाभ मिल सकते हैं|
बीबी क्रीम सूर्य से संरक्षण और बुढ़ापे को रोकने के लिए जाने जाते हैं| इन उत्पादों को मुख्य रूप से एक मॉइस्चराइज़र के रूप में प्रयोग किया जाता है जो त्वचा को कवरेज और सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन्हें ज्यादातर गर्मियों में भारी मेकअप के समय उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
सीधे शब्दों में कहें तो बीबी क्रीम एक टिंटेड मॉइस्चराइज़र है जिसके कुछ लाभ हैं| इसमें प्राइमिंग गुण, एसपीएफ़ फिल्टर और कभी-कभी झुर्रियों में कमी जैसे भी प्रभाव होते हैं| जब आप जल्दी में होते हैं तो आप कुछ ब्यूटी स्टेप्स छोड़ सकते हैं और केवल एक सौंदर्य बाम का उपयोग कर सकते हैं।
हालांकि, यह क्रीम हल्की कवरेज देती है। इसलिए, इसका प्रभाव इतना तीव्र नहीं होता| यह उत्पाद कुछ अन्य उत्पादों के विकल्प के बजाय आपके मेकअप संग्रह के लिए जरूरी है।
सर्वश्रेष्ठ पांच बीबी क्रीम:
क्रमांक | बीबी क्रीम |
1. | मेबेलिन न्यूयॉर्क क्लियर ग्लो बीबी क्रीम |
2. | गार्नियर स्किन नैचुरल्स बीबी क्रीम एसपीएफ़ 24/पीए+++ |
3. | पोंड्स व्हाइट ब्यूटी बीबी+ फेयरनेस क्रीम एसपीएफ़ 30पीए++ |
4. | रेव्लोन फोटोरेडी बीबी क्रीम स्किन पेर्फेक्टर |
5. | कलरबार परफेक्ट मैच बीबी क्रीम |
सीसी क्रीम क्या है?
सीसी का मतलब है “कलर करेक्टर ” या “काम्प्लेक्शन करेक्टर”| सीसी क्रीम फाउंडेशन की तुलना में कम कवरेज प्रदान करती है और बीबी क्रीम के समान ही त्वचा की देखभाल के लाभ के वायदे के साथ बेची जाती है। अंतर केवल यह है कि सीसी क्रीम की तुलना में बीबी क्रीम से ज्यादा कवरेज देती है और उनका उद्देश्य त्वचा की टोन को सही करना और काले धब्बे जैसी कुछ कमियों को कवर करती है।
सीसी क्रीम मुख्य रूप से त्वचा के दोषों और लाली जैसी समस्याओं स निपटने के लिए डिजाइन की गयी है| जबकि बीबी क्रीम रोकथाम और रखरखाव पर केंद्रित हैं। सीसी क्रीम की कवरेज फाउंडेशन और बीबी क्रीम के बीच है। ये क्रीम बीबी क्रीम से ज्यादा उथली त्वचा या उम्र बढने के कारण होने वाले दाग-धब्बे वाले लोगों के लिए बेहतर है|
सीसी क्रीम त्वचा की समस्याओं को छिपाने के साथ-साथ उन जगहों के रंग को सही करती हैं जिनकी वजह से आप खुश नहीं हैं। ये बनावट में बहुत हल्की और बीबी क्रीम की तुलना में कम तैलीय होती हैं।
सर्वश्रेष्ठ पांच सीसी क्रीम:
क्रमांक | सीसी क्रीम |
1. | क्लिनिक मोइस्चर सर्ज सीसी क्रीम |
2. | बॉबी ब्राउन सीसी क्रीम |
3. | लोरियल न्यूड मैजिक एंटी-रेडनेस सीसी क्रीम |
4. | ओले रीजनरिस्ट सीसी काम्प्लेक्शन कोर्रेक्टर |
5. | न्यूटोरोजेना हेल्दी स्किन परफेक्टर |
तैलीय त्वचा के लिए बेहतर: बीबी क्रीम बनाम सीसी क्रीम?
यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी तैलीय त्वचा है, तो सीसी क्रीम आपके लिए बेहतर विकल्प है| बीबी क्रीम सीसी क्रीम की तुलना में तैलीय होती है क्योंकि वे शुष्क त्वचा को हाइड्रेट करने पर ज्यादा ध्यान देती हैं। सीसी क्रीम की मैट बनावट होती है जो तैलीय त्वचा को खराब नहीं करती|
यदि आपकी त्वचा मुहांसे वाली है तो आप अपने चेहरे पर ज्यादा तेल और त्वचा पर लाली,दाग-धब्बे और असमान त्वचा से निपटने की इच्छा जरूर रखेंगे। यदि आप भी चिकनी त्वचा से चिंतित हैं तो सीसी क्रीम की मैट फिनिश आपके लिए भी बहुत अच्छी है। जब तक बीबी क्रीम विशेष रूप से तेल और मुहांसों वाली त्वचा के अनुरूप नहीं है तो आपको हमेशा सीसी क्रीम चुननी चाहिए|