भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ हल्के शैम्पू (10 Best Mild Shampoo in India in Hindi): समीक्षा

शैंपू सिर की त्वचा और बालों पर बहुत कठोर हो सकते हैं। अधिकांश शैंपू प्राकृतिक तेलों को हटाकर बालों को मोटा और खराब तरह का बना देते हैं| तैलीय बालों के मामले में लोग अक्सर शैंपू करते हैं और इससे बाल खराब हो जाते हैं| अपने बालों के लिए भारत में सही हल्के शैम्पू ढूंढने में आपको लंबा समय लग सकता है|

सबसे अच्छे हल्के शैंपू आपके बालों को खराब या रूखा किये बिना त्वचा से अतिरिक्त गंदगी और तेल हटाने में मदद करते हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए भारत में सबसे अच्छे हल्के शैम्पू की सूची के लिए नीचे पढ़ें:

भारत में सबसे अच्छे 10 सर्वश्रेष्ठ हल्के शैंपू की सूची

1 एलो वेदा लाइट नरिशिंग शैम्पू

2 बायोटिक बायो केल्प फ्रेश ग्रोथ प्रोटीन शैम्पू

3 खादी शिकाकाई एंड हनी शैम्पू

4 टीवीएएम शैम्पू – हिना एक्स्ट्रा कंडीशनिंग फॉर ड्राई हेयर

5 हिमालया जेंटल डेली केयर प्रोटीन शैम्पू

6 ऑर्गेनिक्स मोरक्कन आर्गेन ऑयल शैम्पू

7 फारेस्ट एसेंशियल शिकाकाई एंड भृंगराज हेयर क्लेंसर

8 बॉडी शॉप रेनफोरेस्ट मॉइस्चर शैम्पू

9 सोलट्री त्रिफला हेयर शैम्पू रिवाइलाइजिंग

10 हिमालया हर्बल जेंटल बेबी शैम्पू

भारत के 10 सर्वश्रेष्ठ हल्के शैंपू की समीक्षा के लिए आगे पढ़ें।

1. एलो वेदा लाइट नरिशिंग शैम्पू

पक्ष में:

  • तैलीय बालों के लिए अच्छा है और दैनिक उपयोग के लिए सही है।
  • इसमें पैरबिन या कोई संरक्षक नहीं है
  • यह अच्छी झाग बनाता है
  • एलो वेरा जेल, ग्रीन ऐप्पल का अर्क जैसे प्राकृतिक तत्व हैं
  • इसमें मुख्य सामग्री के रूप में बायोटिन है।
  • यह बालों के घुंघरालेपन को नियंत्रित करता है।

विपक्ष में:

  • इसमें सिंथेटिक फूलों की खुशबू है
  • इसमें सल्फेट है इसलिए रूखे बालों के लिए यह सही नहीं है लेकिन तैलीय बालों या सिर की त्वचा पर यह बहुत अच्छी तरह से काम करता है। यदि आपके सिर की त्वचा तैलीय और बाल रूखे हैं तो इसके बाद कंडीशनर का उपयोग करना चाहिए|

2. बायोटिक बायो केल्प फ्रेश ग्रोथ प्रोटीन शैम्पू (190 मि.ली.)

पक्ष में

  • इसमें सल्फेट्स, सिलिकॉन, पैराबेंस या कोई अन्य संरक्षक नहीं है।
  • इसमें मौजूद भृंगराज, टेसु, कल्प, नीम जैसे 100% प्राकृतिक तत्व बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं|
  • इसमें पेपरमिंट जैसे तेल होते हैं जो सिर की त्वचा को शांत करने में मदद करते हैं|
  • यह बाल गिरने का कारण नहीं है और बालों को चमकदार बनाता है।
  • गर्मियों के लिए यह शम्पू अच्छा है। इसलिए यह शीतल और ताज़ा प्रभाव डालता है।
  • यह सस्ता भी है

विपक्ष में

  • यह अच्छी झाग नहीं बनाता क्योंकि यह एक हल्का शैम्पू है और इसमें सल्फेट नहीं है।
  • इसमें कच्चे आमों जैसी खुशबू है जोकि अच्छी नहीं है।
  • यदि बालों में तेल लगा हो तो इस शैम्पू का उपयोग करने से कोई लाभ नहीं क्योंकि यह बहुत हल्का है। असल में तो तैलीय बालों के लिए किसी भी हल्के शैम्पू का उपयोग करने से बचना चाहिए| सिर की त्वचा से तेल और गंदगी को हटाने के लिए डिटर्जेंट पर आधारित शैम्पू की आवश्यकता होती है|

3. खादी शिकाकाई एंड हनी शैम्पू

पक्ष में:

  • यह सस्ता है|
  • इसमें किसी भी प्रकार के पैरबिन, संरक्षक या सल्फेट नहीं हैं|
  • शिकाकाई, हनी, एलो वेरा और अन्य वनस्पतियों के अर्क जैसे प्राकृतिक तत्व इसमें मौजूद हैं|
  • कंडीशनर किये बिना भी बाल मुलायम, चमकदार और रेशमी रखता है
  • रूखे बालों और सिर की त्वचा के लिए अच्छा है|
  • बालों की जड़ों को भी अच्छी तरह से साफ करता है

विपक्ष में:

  • बालों के झड़ने को नियंत्रित नहीं करता लेकिन सिर की त्वचा को साफ करके बालों के झड़ने को नियंत्रित करता है|
  • बहुत पतला है|

4. टीवीएएम शैम्पू – हिना एक्स्ट्रा कंडीशनिंग फॉर ड्राई हेयर, 200 मि.ली.

पक्ष में

  • इसमें नए बालों के विकास को बढावा देने के लिए 100% प्राकृतिक सामग्री जैसे शिकाकाई, एलो वेरा, हिना, आंवला, भृंगराज, शराब आदि हैं|
  • इसकी कंडीशनिंग सामग्री बालों के हर तार को मॉइस्चराइज और पोषण देती है।
  • यह रूखे और खराब हो चुके बालों के लिए बहुत अच्छा है
  • इसकी खुशबू अच्छी और तेज़ है।
  • पहली बार उपयोग करने के बाद ही बाल नरम और चमकदार हो जाते हैं।
  • बालों के गिरने की समस्या वालों के लिए सही है|

विपक्ष में:

  • यह बजट के अनुकूल नहीं है
  • इसकी सुगंध तेज़ है जो हर किसी के द्वारा पसंद नहीं की जाती|
  • इसमें डीएमडीएम हाइडेंटोइन, मेथिलक्लोरोइसोथियाज़ोलिनोन, मेथिलिसोथियाज़ोलिनोन, रंग और संरक्षक होते हैं। जोकि प्राकृतिक कंडीशनिंग एजेंटों के साथ संतुलित हो जाते हैं|

5. हिमालया जेंटल डेली केयर प्रोटीन शैम्पू (400 मि.ली.)

पक्ष में

  • इसका मुख्य तत्व चने हैं जो प्राकृतिक प्रोटीन का भरपूर स्रोत है जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और आंवला और काले मायरोबालन जैसे तत्व बालों से विषमुक्त करता है| इसमें अन्य प्राकृतिक तत्व जैसे आंवला और भृंगराज आदि बहुत कुछ है।
  • यह बालों से गंदगी और तेल को प्रभावी ढंग से हटा देता है।
  • यह बहुत सस्ता है|
  • कलर किये हुए बालों के उपयोग करने के लिए सुरक्षित है|
  • यह हल्का शैम्पू है और ट्रेसम्मे, सनसिल्क, पैंटिन, लॉरियल जैसे अन्य ब्रांडों से बेहतर है।

विपक्ष में

  • यह प्राकृतिक तत्वों वाला हल्का हर्बल शैम्पू है जो अच्छा नहीं है।
  • तैलीय जड़ों के लिए सही नहीं है|
  • रूखे बालों के लिए इसके बाद कंडीशनर लगाने की जरूरत होती है|
  • इसमें संरक्षक मौजूद हैं|

6. ऑर्गेनिक्स मोरक्कन आर्गेन ऑयल शैम्पू

पक्ष में

  • यह बालों को चिकना और चमकदार बनाता है
  • बाल नरम बना देता है
  • बालों के गिरने का कारण नहीं है
  • घुंघराले बालों को सम्भालता है
  • इसमें एस.एल.एस और पैरबिन नहीं है

विपक्ष में

  • इसकी कीमत ज्यादा है
  • रूखे बालों के लिए यह सही नहीं है

7. फारेस्ट एसेंशियल शिकाकाई एंड भृंगराज हेयर क्लेंसर

पक्ष में

  • यह बालों और सिर की त्वचा को पूरी तरह से साफ करता है
  • भृंगराज और शिकाकाई बालों को मजबूत बनाते हैं
  • बालों के दोबारा उगने को बढ़ावा देता है
  • बालों का टूटना कम करता है
  • बालों का झड़ना कम हो जाता है
  • इसमें एस.एल.एस और पैराबिंस नहीं है|

विपक्ष में

  • यह डैंड्रफ़ से छुटकारा नहीं दिलाता
  • इसकी कीमत बहुत ज्यादा है लेकिन ये इस लायक नहीं है

8. बॉडी शॉप रेनफोरेस्ट मॉइस्चर शैम्पू

पक्ष में

  • यह बालों और सिर की त्वचा को मॉइस्चराइज करता है|
  • यह रूखे और खराब बालों के लिए सही है|
  • बालों को चिकना और रेशमी बनाता है|
  • बालों और सिर की त्वचा से अतिरिक्त तेल हटा देता है|
  • इसमें सल्फेट, पैराबिंस, सिलिकॉन, रंग या रसायन नहीं हैं|

 विपक्ष में

  • इसकी कीमत ज्यादा है
  • यह सिर से तेल को नहीं हटाता क्योंकि यह बहुत हल्का है
  • 2 से 3 दिनों के बाद ही बाल तैलीय हो जाते हैं

9. सोलट्री त्रिफला हेयर रिवाइलाइजिंग शैम्पू

पक्ष में  

  • इसका नियमित रूप से उपयोग करने से बालों का झड़ना और समय से पहले सफेद होना रुक जाता है|
  • बालों को स्वस्थ और मजबूत बना देता है|
  • यह तैलीय बालों और सिर की त्वचा को पूरी तरह से साफ करता है|
  • इसमें सल्फेट, पैराबिंस, सिलिकॉन, पेट्रोलोल या खनिज तेल नहीं है|
  • इसका जानवरों पर परीक्षण नहीं किया गया|

विपक्ष में

  • यह बहुत सूखे बालों के लिए सही नहीं है
  • यह ज्यादा झाग नहीं बनाता

10. हिमालय हर्बल जेंटल बेबी शैम्पू

पक्ष में

  • यह बालों और सिर की त्वचा के लिए बहुत हल्का है
  • इसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं हैं
  • यह हिबिस्कस, धान, खस और प्रोटीन से भरपूर है
  • यह बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है
  • बाल नरम और चिकने लगते हैं

विपक्ष में

  • ज्यादा झाग नहीं बनाता
  • यह बहुत हल्का है इसलिए बहुत मोटे बालों को साफ करने के लिए सक्षम नहीं है

हर बार धोने पर इसकी ज्यादा मात्रा की जरूरत होती है

CashKaro Blog
Logo