पुरुषों के लिए 10 बेस्ट साबुन

आज के दौर मे जब सैकड़ों ब्रांड एक ही उत्पाद बेचते हैं, तो यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि आपके लिए सबसे अच्छा कौन सा ब्रांड है। यहाँ हमने साबुन के 10 शीर्ष ब्रांडों की एक सूची बनाई है जो आपको ताजा और ऊर्जावान रखता है। ये ब्रांड पुरुषों के लिए साबुन बनाते हैं। आइये एक नज़र देखते हैं:

10. बीयरडो

बीयरडो अहमदाबाद मे स्थित एक स्टार्टअप है। इस सौंदर्य ब्रांड को आशुतोष वालानी और प्रियंका शाह ने स्थापित किया था और इसका स्वामी जेड लाइफस्टाइल प्राइवेट लिमिटेड है। बीयरडो पुरुषों की व्यक्तिगत देखभाल की जरूरतों के लिए विकल्पों की कमी की वजह से अस्तित्व मे आया। वे बाल और त्वचा की देखभाल के उत्पाद, दाढ़ी के लिए सौंदर्य उत्पाद और टैटू के तेल बेचते हैं। बीयरडो एक्टिवेटिड चारकोल ब्रिक सोप पुरुषों के सबसे पसंदीदा उत्पादों में से एक है।

Read More: Best Moisturizers पुरुषों के लिए

9. सोलफ्लॉवर

2001 में नताशा तुली ने सोलफ्लॉवर की सह-स्थापना की थी। 2016 में उन्होंने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका में विस्तारित किया। सोलफ्लॉवर त्वचा की देखभाल, बालों की देखभाल, स्नान और शरीर एवम घर की सुगंध के उत्पादों की एक बड़ी श्रृंखला देता है। इसके सभी उत्पाद हर्बल और औषधीय पौधों से बने हैं और संरक्षक और रसायनों से रहित हैं। सोलफ्लॉवर साबुन में शुद्ध चाय के पेड़ के प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण होते हैं।

8. निविया

1911 में जर्मनी में निविया को पेश किया गया था। यह त्वचा और शरीर की देखभाल के उत्पादों का ब्रांड है। वे पुरुषों और महिलाओं के उत्पादों का एक बड़ा संग्रह पेश करते हैं। निविया अल्कोहल रहित और एल्यूमिनियम रहित उत्पाद बनाता है। निविया क्रीम सॉफ्ट सोप बादाम के तेल से समृद्ध है। यह रूखेपन और त्वचा की समस्याओं को भी रोकता है।

7. सिंथोल

गोदरेज समूह द्वारा निर्मित सिंथोल एक व्यक्तिगत देखभाल का ब्रांड है। 1952 में इसने भारत का पहला डियोडरेंट और काम्प्लेक्शन साबुन पेश किया| वे साबुन, डिओडेंट्स, शॉवर जेल और अन्य उत्पादों  की एक विशाल श्रृंखला पेश करते हैं। सिंथोल का मूल साबुन त्वचा को साफ करके त्वचा की समस्याओं को कम करता है।

6. फियामा-डि-विल्स

2007 में आई.टी.सी ने फियामा-डि-विल्स पेश किया था| उनका उद्देश्य पुरुषों और महिलाओं की देखभाल के उत्पादों को पेश करना है। इनके ‘उत्पादों की श्रृंखला में शैम्पू, साबुन और कंडीशनर भी हैं। फियामा-डि-विल्स मेन रीफ्रेशिंग पल्स जेल बार में माइक्रो जेल कंडीशनर होते हैं जो त्वचा को पूरा दिन ताजा रखते है।

5. पार्क एवेन्यू

पार्क एवेन्यू रेमंड समूह के स्वामित्व वाले कई ब्रांडों में से एक पार्क एवेन्यू है। इनके उत्पादों में कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन और व्यक्तिगत देखभाल के उत्पाद शामिल हैं। पार्क एवेन्यू के साबुन, पाउडर  और इत्र पुरुषों में बहुत प्रसिद्ध हैं। पार्क एवेन्यू का स्टॉर्म, कूल ब्लू और गुड मॉर्निंग साबुन आपको पूरे दिन ताजा और ऊर्जावान रखता है।

4. बायोटिक

1992 में विनीता जैन ने बायोटिक की स्थापना की थी। उनका पूरा ध्यान प्राकृतिक आयुर्वेदिक घटकों से बनाई गई त्वचा और बालों की देखभाल के उत्पादों पर है। वे पशुओं पर परीक्षण के सख्त खिलाफ हैं। बायोटिक इको-फ्रेंडली और रीसाइकेबल पैकेजिंग का ही उपयोग करते हैं। उनके तुलसी, पार्सले और बादाम के के साबुन मामूली त्वचा रोगों को खत्म करने के लिए होते हैं।

3. हिमालया

1930 में एम. मानल ने हिमालया ड्रग कंपनी की स्थापना की थी जो हेल्थकेयर उत्पाद तो ही बेचते हैं साथ ही दवाइयां, सामान्य देखभाल के उत्पाद और अन्य स्वास्थ्य संबंधी उत्पाद भी बेचते हैं| हिमालया को फेस वाश, बालों की देखभाल और शिशुओं की देखभाल के उत्पादों को सस्ता और प्रभावी बनाने के लिए जाना जाता है। पुरुषों के लिए बनाए गए साबुनों की उनकी श्रृंखला में नीम, हल्दी और ताज़ा ककड़ी शामिल हैं।

2. मेन कंपनी

मेन कंपनी की स्थापना रोहित चावला ने की थी। वे पुरुषों के सौंदर्य उत्पादों की एक विशाल श्रृंखला का उत्पादन करते हैं। उनकी विशेष श्रृंखला में बालों का जेल, दाढ़ी का तेल, साबुन, बॉडी वाश, दाढ़ी का जेल, इत्र और अन्य बहुत कुछ शामिल है। मेन कंपनी किसी भी हानिकारक रसायन का उपयोग नहीं करती| उनके उत्पादों में विभिन्न आवश्यक तेल होते हैं। उनके साबुन के प्रकारों में चारकोल, नारंगी के  छिलके, नीम और तुलसी, आर्गन, मिंट और समुद्री शैवाल आदि हैं।

1. द सोप स्टोरी

2003 में सोप स्टोरी की स्थापना हुई थी। उनके सभी उत्पाद रोमांचक, ताजा और विचित्र होते हैं। सोप स्टोरी उत्पादों में विश्व स्तर की गुणवत्ता और उच्चतम सामग्री का वादा करते हैं। वे सोप स्पंज से लेकर बाथ बम और सुगंधित मिस्ट तक सब कुछ बेचते हैं। उनके शानदार डिजाइन और जीवित रंग आपको उन्हें और अधिक इस्तेमाल के लिए वापिस बुलाते रहेंगे। सोप स्टोरी पुरुषों के लिए ट्रॉपिकल  मैंगो, वाटरमेलोंन स्लाइस, सी मिनरल्स, पाईनएप्पल, मिंट और टी-ट्री आयल के साबुन देता है।

CK Product Expert
About us
Content Team
Editorial Policy
Contact us
Download App
Privacy Policy
Best Earbuds in India
Best Tv Brands in India
Best AC Brands in India
CashKaro Blog
Logo